बरखेड़ी के महाराजा गणेश उत्सव समिति ने इस बार फिर श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पिछले साल देशभर में चर्चा में रही प्रतिमा के स्वरूप को इस बार भी दोहराया गया है। खास बात ये है कि प्रतिमा में भगवान गणेश को असुरों के साथ युद्ध करते हुए दिखाया गया है।
बप्पा को आगे की ओर झुककर युद्ध की मुद्रा में दर्शाया गया है, जिसे देखने के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। समिति के अध्यक्ष दीपेश यादव के मुताबिक, इस साल प्रतिमा को मुंबई के प्रसिद्ध ‘परेल चा राजा’ के स्वरूप में तैयार किया गया है।
मुंबई से आए विशेष ढांचे और करीब दो महीने की मेहनत के बाद मूर्तिकार संतोष प्रजापति ने इस भव्य प्रतिमा को तैयार किया है। प्रतिमा की खूबसूरती ऐसी है कि पंडाल पहुंचने वाला हर शख्स तस्वीर लेने से खुद को रोक नहीं पा रहा।
पंडाल के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ इस बात की गवाही दे रही है कि बरखेड़ी के महाराजा का ये स्वरूप लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, जब हमने समिति से पंडाल पर हुए खर्च के बारे में पूछा, तो अध्यक्ष ने जो आंकड़ा बताया, वो वाकई चौंकाने वाला है।
उन्होंने बाताया कि पंडाल में करीब 11 लाख रुपए का खर्च आया जिसे व्यापरियों और आसपास के लोगों के सहयोग द्वारा पूरा किया गया और परिणाम स्वरूप बप्पा का भव्य रूप देखने दूर दूर से श्रृद्धालुगण आ रहे हैं.
युद्ध की मुद्रा में बप्पा का ये अनोखा स्वरूप हो या फिर पंडाल की भव्यता… हर चीज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है
