ग्वालियर में डेंगू के साथ एच1एन1 और चिकनगुनिया भी फैला, आइसोलेशन वार्ड बनाया

ग्वालियर। बारिश और मौसम में लगातार बदलाव के बीच ग्वालियर में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जांच के दौरान डेंगू के साथ एच1एन1 और चिकनगुनिया के मामले भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जनवरी से सितंबर तक जिले में डेंगू के 96, एच1एन 1 के 10 और चिकनगुनिया के 6 पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं।
जांच में पांच नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें दो मरीज डेंगू और तीन एच1एन1 से संक्रमित पाए गए हैं। डेंगू के मरीजों की निगरानी और उपचार के लिए मुरार जिला अस्पताल तथा हजार बिस्तर अस्पताल में आइसोलेशन की व्यवस्था की गई है।
बारिश के बाद मच्छरों की सक्रियता बढ़ने के साथ डेंगू का खतरा बना हुआ है, वहीं एच1एन1 और अन्य संक्रमणों की मौजूदगी से बुखार के मरीजों की समय पर जांच और सही बीमारी की पहचान महत्वपूर्ण हो गई है। लगातार बुखार रहने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के साथ घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देना भी जरूरी है।

Next Post

मोहन भागवत बोले- ट्रैफिक नियम मानना भी धर्म, जानिए धर्म को लेकर क्या समझाया?

Sat Sep 19 , 2026
उज्जैन। उज्जैन में आयोजित युवा धर्म संसद में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने धर्म की व्याख्या करते हुए रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा एक उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि धर्म को केवल पूजा-पद्धति या धार्मिक गतिविधियों तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। व्यक्ति का आचरण, उसका कर्तव्य और समाज […]

You May Like