इंदौर में डिजिटल वाणिज्यिक और मध्यस्थता कानून पर मंथन

इंदौर: न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और विधि विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ आज इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया. संगोष्ठी का केंद्र डिजिटल दुनिया में वाणिज्यिक और मध्यस्थता कानून में जटिलताओं और नवाचार पर मंथन करना है.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद है. संगोष्ठी में न्यायाधीश, नामित अधिवक्ता और विधि विद्यार्थियों के लिए डिजिटल युग में वाणिज्यिक और मध्यस्थता कानून की बदलती जटिलताओं और नवाचारों पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान किया जाएगा. कार्यक्रम में विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे और नए दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे, जिससे विधि क्षेत्र में डिजिटल युग की चुनौतियों और समाधान पर व्यापक समझ विकसित हो सके.

Next Post

अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए सैनिक का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ पहुंचा इंदौर

Sat Oct 11 , 2025
इंदौर: देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र के ग्राम संवरसी के निवासी सैनिक संजय मीणा, जो अरुणाचल प्रदेश में सैन्य अभ्यास के दौरान शहीद हुए, का पार्थिव शरीर आज राजकीय सम्मान के साथ इंदौर विमानतल पर लाया गया, यहां से सड़क मार्ग से उनके घर सड़क मार्ग से लेजाया जाएगा.संजय मीणा […]

You May Like

मनोरंजन