पंकज बने दूसरी बार कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष

भैंसदेही:मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अंततः जिले में लंबित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी कर दी , जिसमें एक बार फिर से भैंसदेही विधानसभा में भैंसदेही ब्लाक अध्यक्ष पद पर पंकज उर्फ रानू ठाकुर पर संगठन विश्वास जताते हुऐ रानू को दुसरी बार यह महती जवाबदारी सौंपी है।सुत्र बताते हैं कि बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई और गुटबाजी का पुरा असर अन्य विकासखंडों की ही तरह यहां भी देखा गया.

इसलिए लंबे समय से यह नियुक्ति लंबित थी,और बहुत से एकला चलो की थीम पर कांग्रेस को चलाने वाले नेता और कार्यकर्ता इस जुगाड में लगे हुए थे कि चाहे जैसे भी इस महत्वपूर्ण पद अपने किसी खास की नियुक्ति हो जाए , लेकिन यहां सक्रिय एकला चलो कांग्रेस के नेताओं को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी और कांग्रेस आलाकमान कमान ने बड़ी ही सूझ बूझ के साथ चरणबद्ध रुप से पर्यवेक्षक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष,और स्थानीय कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओ से रायशुमारी कर दूसरी बार पंकज उर्फ रानू ठाकुर को विधानसभा मुख्यालय भैंसदेही ब्लाक की बागडोर सौंप दी।

इस नियुक्ति के बाद जहां आने वाले समय में रानू को अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित करना होगा ,वहीं संगठन की आंतरिक कलह और गुटबाजी को समाप्त कर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करना एक बडी चुनौती होगी।उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के सभी निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Next Post

नियम ताक पर: सामाजिक वानिकी वृत्त में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप

Sat Mar 21 , 2026
बैतूल: बैतूल जिले में सामाजिक वानिकी वृत्त में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, भोपाल को शिकायत पत्र भेजकर विस्तृत जांच की मांग […]

You May Like