
नीमच। नीमच की सगराना घाटी के पास 25 वर्षीय युवक के सीने में दर्द उठा और उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान एराज बैरवा के रूप में हुई। वह राजस्थान, कोटा जिले के देवली तहसील के बड़ाला गांव का रहने वाला था। एराज अपने दोस्तों के साथ सोमनाथ, द्वारकाधीश और उज्जैन की धार्मिक यात्रा पूरी कर घर जा रहा था। सगराना घाटी के पास अचानक उसे सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। इसके बाद तबीयत बिगडऩे लगी। दोस्त तुरंत उन्हें कनावटी स्थित निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव सुबह परिजनों को सौंप दिया गया।
