नियम ताक पर: सामाजिक वानिकी वृत्त में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप

बैतूल: बैतूल जिले में सामाजिक वानिकी वृत्त में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, भोपाल को शिकायत पत्र भेजकर विस्तृत जांच की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सामाजिक वानिकी वृत्त बैतूल में पदस्थापना और प्रभार वितरण में नियमों की अनदेखी की गई है। कार्यवाहक एसडीओ जमाल सिंह धारवे को डीडीओ का प्रभार सौंपा गया है, जबकि नियमानुसार यह जिम्मेदारी वरिष्ठ एसडीओ को दी जानी चाहिए थी।

इसी प्रकार कार्यवाहक उपवनक्षेत्रपालों को वन क्षेत्रपाल का प्रभार दिए जाने को भी शासन नियमों के विपरीत बताया गया है, जिससे वित्तीय अनियमितताओं की आशंका बढ़ गई है।दिनेश यादव ने अपनी शिकायत में विभिन्न रोपणियों में गंभीर गड़बड़ियों का भी उल्लेख किया है।उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

महामारी से बचाने प्रकट हुई थीं माता छोले वाली, आज भी दूर-दूर से नंगे पैर पहुंचते हैं श्रद्धालु

Sat Mar 21 , 2026
रायसेन:रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर सागर भोपाल मार्ग पर खंडेरा में स्थित मां छोले वाली के दरबार में लगभग 450 सालों से मां भक्तों की हर मनोकामना पूरी कर रही हैं।मंदिर पुजारी खंडेरा धाम ने बताया कि पुरानी कथाओं के अनुसार लगभग 450 साल पहले यहां एक […]

You May Like