
सिंगरौली । ननि के वार्ड क्रमांक 41 एस्सार टाउनशीप के पीछे तरफ विश्वकर्मा मोहल्ला की तरफ जाने वाली सड़क मार्ग कार्य के एक सप्ताह के अंदर ही पहली बारिश में धसक गई। नवभारत ने आज शुक्रवार को प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया, जहां ठेकेदार ने भस्सी एवं सड़क के मलवे से सड़क के गड्ढो को भरा है।
दरअसल सीवरेज एवं अमृत जल-2 तथा घरेलू गैस पाइप लाइन के ठेकेदारों ने नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से लेकर गली मोहल्ले के सड़को तहस-नहस कर दिया है। ननि के कई बस्तियों के सड़के इन दिनों पैदल चलने लायक भी नही है। वहीं आरोप है कि निर्धारित मापदंड एवं शर्तो के अनुसार ठेकेदारों ने सड़को को नही बनाया है। गनियारी के एस्सार टाउनशीप के पीछे नापतौल दफ्तर के सामने से जाने वाली सड़क मार्ग में सीवरेज पाइप का कार्य हुआ था, जहां मरम्मत कार्य एक के एक सप्ताह के अंदर कई जगह एक फीट गहरी धंस गई। नवभारत ने प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया, जहां आज दोपहर बाद सड़क के गड्ढों में शहर के मॉडल सड़क के डामर का मलवा एवं भस्सी से लीपापोती एवं खानापूर्ति कर गड्ढों में भरा गया है। परंतु अभी लोगों का अनुमान है कि सड़क और भी नीचे धसकेगी।
