31 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

रीवा। चोरहटा थाना अन्तर्गत शेयर मार्केट कम्पनी में निवेश करने का झासा देकर 31 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ कार, 51 हजार नगद एवं तीन नोट गिनने वाली मशीन बरामद की है. रीवा एवं इंदौर में दबिश देकर 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बहुरीबांध निवासी कौशल प्रसाद तिवारी ने चोरहटा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि शेयर मार्केट कम्पनी में निवेश करने का झासा देकर उनके साथ 31,36,478 रूपये अलग-अलग बैंक खातों एवं नगदी जमा कर धोखाधड़ी की गई है. शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रकरण दर्ज कर अलग-अलग टीम बनाई गई. साइबर सेल एवं चोरहटा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई और दबिश देकर सभी 9 आरोपियों तक पुलिस पहुंच सकी.

कार सहित नोट गिनने की मिली मशीन

धोखाधड़ी का मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो होश उड़ गये. साइबर सेल की मदद से चोरहटा पुलिस रीवा एवं इंदौर में दबिश देकर सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिनसे पूंछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया. आरोपियों के पास से टाटा नेक्शॉन कार कीमत 15 लाख, टीव्हीएस जुपीटर स्कूटी कीमत 1 लाख रूपये, नगद 51300 रूपये, 14 नग मोबाइल फोन, कुल तीन नग नोट गिनने की मशीन बरामद की गई.

पुलिस ने इन्हे किया गिरफ्तार

अशोक भाई पटेल पिता बिठल भाई पटेल उम्र 47 वर्ष निवासी कहोडा सिटी युनजा जिला महसाना गुजरात, निकुन्ज भाई ओझा पिता स्व. अशोक भाई ओझा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सुडिया थाना बडनगर जिला महसाडा गुजरात, प्रवीण भाई पटेल पिता स्व. मफत लाल पटेल उम्र 51 वर्ष निवासी कामली थाना उंजा जिला महसाडा गुजरात, विजय कुमार नाई पिता पिथू भाई उम्र 33 वर्ष निवासी गैरिता जिला महसाना गुजरात, निकुल कुमार पिता दशरथ भाई पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी गिरिता ओलवाडा गुजरात, प्रीतपाल सिंह धालीवाल पिता हरभजन सिंह धालीवाल उम्र 45 वर्ष निवासी सिख मोहल्ला कोठारी मार्केट के पास इन्दौर, विनोद यादव पिता स्व सुरेश यादव उम्र 35 वर्ष निवासी संगम नगर एरोडम इन्दौर, शुभम कनौजिया पिता अनिल कुमार कनौजिया उम्र 25 वर्ष निवासी गोविन्द कालोनी इन्दौर, देवेन्द्र सिंह पिता प्रहलाद सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी गोविन्द कालोनी इन्दौर,

धोखाधड़ी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

चोरहटा थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर झासा देकर फरियादी से 31 से अधिक रूपये जमा कराये गये. शिकायत के बाद साइबर सेल की मदद से दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से तीन नोट गिनने वाली मशीन, 14 नग मोबाइल एवं 51300 रूपया बरामद करने के साथ एक कार भी जप्त की गई है.

Next Post

इंडिगो 29 मार्च से नवी मुंबई-भावनगर के बीच शुरू करेगी उड़ान

Wed Feb 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 फरवरी (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने 29 मार्च से महाराष्ट्र के नवी मुंबई और गुजरात के भावनगर के बीच उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइंस ने बुधवार को बताया कि दोनों शहरों के बीच दो दैनिक उड़ानें होंगी। इस मार्ग पर वह एटीआर […]

You May Like