सेप्टिक टैंक में उतराता मिला लापता बालक का शव

सतना। शासकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन में कार्य करने वाले एक मजदूर का 5 वर्षीय बेटा गुरुवार को अचानक लापता हो गया था. पुलिस और परिजनों द्वारा जारी खोजबीन के दौरान बालक का शव मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित सेप्टिक टैंक में उतराता नजर आया. पुलिस द्वारा प्रकण दर्ज कर विवेचना की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में एक नए भवन का निर्माण कार्य जारी है. जिसके संविदाकार गुलाब सिंह द्वारा बाहर से भी कुछ मजदूरों को बुलाकर कार्य में लगाया गया है, जो कार्य करने के साथा ही परिसर में ही रहते हैं.  इसी कड़ी में सुहाना थाना राजगढ़ जिला धार निवासी टेटिया डामोर भी अपने परिवार के साथ वहां पर मजदूरी कर रहा था. बताया गया कि टेटिया का 5 वर्षीय बालक आयुष गुरुवार को अपने बड़े भाई 7 वर्षीय संदीप के साथ खेल रहा था. लेकिन शाम को वह अचानक लापता हो गया. जिसे देखते हुए परिजनों द्वारा उसकी तलाश शुरु की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए परिसर में मौजूद सभी मजदूर भी लापता बालक की तलाश करने लगे. लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. जिसके चलते गुरुवार की देर रात कोलगवां थाने में बालक की गुमशुदगी की शिकायत की गई. इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरु की. पुलिस और परिजनों द्वारा की जा रही तलाश के दौरान जब परिसर में मौजूद एक सेप्टिक टैंक में नजर पड़ी तो बालक का शव उतराता नजर आया. यह देखते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया.

टैंक में की गई थी तलाश

मेडिकल कॉलेज परिसर में कार्यरत मजदूरा ने बताया कि निर्माणाधीन भवन का यह सेप्टिक टैंक लगभग 8 फीट गहरा है. टैंक को सीमेंट की शीट के जरिए ढंका गया था. मजदूरों के अनुसार गुरुवार की रात बालक की तलाश के दौरान उक्त सेप्टिक टैंक में भी देखा गया था. लेकिन उस दौरान कुछ भी नजर नहीं आया. लिहाजा इस बात की संभावना जताई गई कि खेलने के दौराल बालक का पैर सेप्टिक टैंक की शीट के ऊपर पड़ गया होगा. शीट टूटने के कारण बालक टैंक में गिर गया हो गया. गिरने के कुछ समय बाद तक शव नीचे दबा रहा होगा. वहीं अगले दिन फूलने पर वह सतह पर नजर आने लगा होगा.

Next Post

रीवा में भीषण सड़क हादसा दो की मौके पर मौत 

Sat May 16 , 2026
रीवा। रीवा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सगरा थाने के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान पंकज साकेत निवासी […]

You May Like