
रीवा। रीवा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सगरा थाने के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मृतकों की पहचान पंकज साकेत निवासी बैकुंठपुर एवं आकाश साकेत निवासी जुइला, रायपुर करचूलियान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रीवा से बैकुंठपुर जा रहे थे, तभी सगरा के पास यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
