कुछ कैच छूटने से मुश्किलें बढ़ीं : गिल

एडिलेड 23 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया से दूसरा वनडे गुरूवार को दो विकेट से हारने के बाद कहा कि मुझे लगता है हमारे पास बस पर्याप्त रन थे। जब आप कुछ कैच छोड़ देते हैं तो उस स्कोर का बचाव करना कभी आसान नहीं होता।

भारत ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 264 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया,लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने विकेट गंवाने के बावजूद 462 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन बनाकर जीत और सीरीज अपने नाम कर ली।

मैच के बाद गिल ने प्रेजेंटेशन में कहा,”जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, विकेट और बेहतर होता गया। पहले मैच में टॉस ज़्यादा अहम था, इस बार उतना नहीं रहा। दोनों टीमों ने लगभग पूरे 50 ओवर खेले। पहली पारी के शुरुआती 10-15 ओवरों के बाद विकेट काफी स्थिर हो गया था। (रोहित के बारे में) लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने के लिए वापसी करना कभी आसान नहीं होता, मैं कहूँगा कि वह एक बड़ी पारी खेलने से चूक गए।”

Next Post

पूर्व मंत्री के बंगले में घुसे चार बदमाशों ने 15 गुर्गों के साथ मचाया उपद्रव

Thu Oct 23 , 2025
जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत शास्त्री ब्रिज के पास चार बाइकों से पहुंचे चार बदमाशों ने अपने 15 गुर्गों के साथ देर रात जमकर पहले ओवर टेक कर कार करने की कोशिश की लेकिन कार नहीं रूकी। दहशत में कार चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाई लेकिन बदमाश पीछा करते रहे […]

You May Like

मनोरंजन