पत्रकार अपमान मामले में सियासत तेज, आम आदमी पार्टी ने कहा—अपमान किया है तो माफी भी मांगें

ग्वालियर: डबरा में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ कथित तौर पर हुए अपमान का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ हुए व्यवहार से नाराज होकर कुछ पत्रकार कार्यक्रम स्थल से चले गए थे।
मामले को लेकर अब आम आदमी पार्टी के डबरा शहर अध्यक्ष ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि पत्रकारों का अपमान किया गया है तो संबंधित लोगों को अब सामने आकर माफी मांगनी चाहिए।बताया जा रहा है कि स्थापना दिवस समारोह के दौरान पत्रकारों के साथ हुए कथित व्यवहार को लेकर पत्रकारों में नाराजगी है। वहीं, आम आदमी पार्टी की टिप्पणी के बाद मामला राजनीतिक चर्चा का विषय भी बनता नजर आ रहा है। सवाल यह है कि पत्रकारों के अपमान को लेकर संबंधित संगठन की ओर से कोई सफाई या माफी सामने आती है या नहीं। फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर डबरा में चर्चाओं का दौर जारी है।

Next Post

मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 2.5 लाख का माल बरामद

Sun Sep 20 , 2026
जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत विनोबा भावे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। जिसके पास से चोरी हुआ चांदी का छत्र, दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल सहित कुल 2.5 लाख का […]

You May Like