मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 2.5 लाख का माल बरामद

जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत विनोबा भावे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। जिसके पास से चोरी हुआ चांदी का छत्र, दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल सहित कुल 2.5 लाख का माल बरामद कर लिया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी शशि धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 और 19 सितंबर की दरमियानी रात छुई खदान स्थित शिव शक्ति दुर्गा मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मंदिर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसके बाद दीपक उर्फ बबलू पिता छोटेलाल चौधरी, निवासी छुई खदान को हिरासत में ले लिया गया। जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने मंदिर में चोरी की बात कबूल कर ली। उसके पास से मंदिर से चोरी गया चांदी का छत्र और अन्य पूरा सामान सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आरोपी के पास से जो मोटरसाइकिल जब्त हुई है, वह भी चोरी की है। आरोपी ने स्वीकार किया कि यह मोटरसाइकिल उसने 2 साल पहले सिविल लाइन क्षेत्र से ही चुराई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल भी जब्त किए हैं।

Next Post

राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाद युवाओं की आवाज़, युवाओं ने की तारीफ

Sun Sep 20 , 2026
भोपाल: इंदौर में राहुल गांधी ने छात्रों के बीच रोजगार, परीक्षा, पेपर लीक, फीस और शिक्षा जैसे मुद्दे उठाए। लेकिन सवाल ये है कि राहुल गांधी को सुनने के बाद युवाओं के मन में क्या है? क्या उनकी सबसे बड़ी चिंता सरकारी नौकरी है या फिर अपने शहर में रोजगार […]

You May Like