ट्रैफिक हेल्पलाइन पर आई 24 शिकायतें, 21 का किया तुरंत निपटारा

इंदौर: शहर में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात के लिए पुलिस के प्रयास लगातार जारी हैं. इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर 24 शिकायतें मिली थी, इनमें से 21 शिकायतों का तुरंत निराकरण कर दिया, जबकि 3 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है.ट्रैफिक डीसीपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक शिकायतों में मुख्य रूप से सिटी बसों के तेज गति से चलने व सड़क पर खड़े होने, लोडिंग और ई-रिक्शा के कारण बाजारों में जाम लगने, नो-पार्किंग जोन में वाहनों के खड़े होने, सर्विस रोड पर तेज रफ्तार वाहनों, और ठेलों द्वारा सड़क पर कब्जा कर यातायात अवरुद्ध करने जैसी समस्याएं शामिल थीं. ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कई क्षेत्रों में कार्रवाई की और नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की.
385 में से 367 शिकायतों का निपटारा
ट्रैफिक हेल्पलाइन शुरू होने के बाद से अब तक 385 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं, जिनमें से 367 शिकायतों का तुरंत समाधान कर दिया. बाकी 18 शिकायतों पर भी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी यातायात समस्या की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके.

Next Post

सरकारी अस्पताल में महिला के शव से छेड़खानी, एक युवक गिरफ्तार

Thu Oct 9 , 2025
बुरहानपुर:मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला के शव के साथ छेड़खानी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना करीब 18 माह पुरानी बताई जा रही है, लेकिन अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो वायरल होने के बाद अब मामला उजागर हुआ है। […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।