युवती ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर 

जबलपुर। संजीवनी नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चला रही एक युवती ने सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें पहुंची है पुलिस ने युवती के खिलाफ प्रकारण दर्ज कर लिया है, वहीं घायल को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान आशीष पटेल (40 वर्ष) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया और कार चालक को घेरकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार (एमपी 19 सीबी 1747) को जप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार, कार रॉयल स्कूल की ओर से कब्रिस्तान की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रहे राहगीर को टक्कर मार दी। कार संजय नगर निवासी अनुष्का गुहा चला रही थी। वह अपनी सहेली के साथ थी। संजीवनी नगर थाना पुलिस ने कार चालक अनुष्का गुहा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

सिथौली-ग्वालियर-बिरलानगर खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली हुई कमीशन

Wed Jan 21 , 2026
ग्वालियर। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता सतेंद्र कुमार एवं झाँसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में एवं मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (प्रोजेक्ट – 11) भोलेन्द्र सिंह एवं समस्त मुख्यालय की टीम के सहयोग से उत्तर मध्य रेलवे […]

You May Like