किसान को मिला 4.24 कैरेट उज्वल किस्म का बेशकीमती नायाब हीरा

पन्ना ब्यूरो

बेशकीमती हीरों के लिए विश्व विख्यात पन्ना की धरती कब किसे मालामाल कर दे इसका अनुमान लगाना नामुमकिन है। ऐसा ही ग्राम गहरा निवासी ठाकुर प्रसाद यादव के साथ हुआ है। ठाकुर प्रसाद ने अपने साथी उमेश पाल के साथ मिल कर 1 साल पूर्व ग्राम सरकोहा में स्थित धरमदास पाल की निजी भूमि में हीरा खदान संचालन के लिए हीरा कार्यालय पन्ना से पट्टा जारी करवा कर हीरे की खदान शुरू की थी, जिन्हें 1 साल की कड़ी मेहनत के बाद 14 फरवरी 2025 को 4.24 कैरेट उज्वल किस्म का नायाब हीरा मिला है, जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। किसान ने यह हीरा अपने साथियों के साथ पहुंच कर हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है। हीरा पारखी अनुपम सिंह के द्वारा हीरे की परख उपरांत खनिज निरीक्षक नूतन जैन के द्वारा कागजी खानापूर्ति उपरांत इस हीरे को सरकारी तिजोरी में रख दिया गया है जो आगामी नीलामी में रखा जाएगा, जिसकी नीलामी से प्राप्त होने वाली राशि से टीडीएस और टैक्स काटकर शेष राशि हीरा धारक के खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। नायाब हीरा मिलने से दोनों किसानों के परिवारों में खुशी का माहौल बताया जा रहा है। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि साल 2025 में अब तक 4 हीरे हीरा कार्यालय पन्ना में जमा हो चुके हैं, जो आगामी नीलामी में रखे जाएंगे।

Next Post

रीवा सैनिक स्कूल में अनुशासनहीनता पर 12 वीं क्लास के छात्र सस्पेंड़

Fri Feb 14 , 2025
कलेक्ट्रेट पहुंचे सभी 72 छात्र, एडीएम को सुनाई अपनी शिकायत नवभारत न्यूज रीवा, 14 फरवरी, रीवा के सैनिक स्कूल में अनुशासनहीनता के आरोप में 12वीं कक्षा के सभी 72 स्टूडेंट्स को एक साथ सस्पेंड कर दिया गया है. दरअसल, गुरुवार देर रात स्टूडेंट्स क्रिकेट खेल रहे थे. इसी दौरान गलती […]

You May Like