सीएमएचओ के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदोलन

छिंदवाड़ा. स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले एसटीडब्लू आउटसोर्स कर्मचारियों का चार महीने का वेतन बकाया है, वेतन के लिए 15 सितंबर को तामिया ब्लाक के 50 से अधिक एमटीडब्लू आउटसोर्स कर्मचारी सीएमएचओ कार्यालय पर धरना दिया, जिसमें 17 सितंबर को सभी ब्लाकों के सैकडों कर्मचारी सुबह से शामिल हुए। 4 बजे सीएमएचओ आईं और उन्होंने 15 दिन में वेतन की समस्या के स्थाई समाधान के आश्वासन दिया। 20 मिनट तक चली बातचीत में सीएमएचओ ने वेतन में हो रही देरी पर चिंता जताई और जल्दी ही कुछ महीने का वेतन दिलाने का भरोसा दिया। सीएमएचओ के आश्वासन पर तीन दिन से चल रहा आंदोलन समाप्त हुआ ।

सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारियों ने धरना दे रहे कर्मचारियों से सीएमएचओ कंचन कैथवास ने बात की और 20 मिनट तक कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को, उनकी पूजा परेशानियों को सही बताते हुए कहा कि मैं आपकी समस्याओं का स्थाई समाधान करना चाहती हूं, इसके लिए मुझे 15 दिन का समय चाहिए, इन 15 दिनों में ज्यादातर मांगे पूरी करूंगी। सीएमएचओ मैडम के इस पक्के आश्वासन पर 15 सितंबर से शुरू हुआ आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

Next Post

बांस से अब टोकरी नहीं बिस्किट-नूडल्स बनेगा  

Thu Sep 17 , 2026
डिंडोरी। हर साल 18 सितंबर को मनाया जाने वाला विश्व बांस दिवस (वर्ल्ड बैम्बू डे) इस बार मध्य प्रदेश के लिए खास है। 2009 में बैंकॉक में शुरू हुए इस दिवस का मकसद तो बांस के महत्व को बताना था, लेकिन डिंडोरी जिले के बजाग जैसे जनजातीय अंचल में अब […]

You May Like