अयोग्य शिक्षक को प्राचार्य का प्रभार, भड़के छात्रों का कलेक्टर कार्यालय के लिए पैदल मार्च

​शहडोल । जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बिरौड़ी में प्रभार को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रथम श्रेणी (प्रथम वर्ग) प्राचार्य का पद स्वीकृत होने के बावजूद, नियम-कायदों को ताक पर रखकर माध्यमिक शिक्षक आर.के. गुप्ता को प्राचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपने का मामला सामने आया है। इस निर्णय से नाराज छात्र- छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया है।

​व्यवस्थाओं के चरमराने से आक्रोशित विद्यार्थी ‘प्रिंसिपल हाय-हाय’ के नारे लगाते हुए सीधे जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल से शिकायत करने के लिए पैदल ही शहडोल मुख्यालय की ओर निकल पड़े हैं। छात्रों के अचानक सड़क पर उतरने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिस की डायल 112 गाड़ियां छात्रों के सुरक्षा घेरे में साथ चल रही हैं।

​स्थानीय लोगों और छात्रों ने इस नियुक्ति की उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और विद्यालय में तत्काल किसी योग्य, पूर्णकालिक प्रथम श्रेणी प्राचार्य की नियुक्ति की मांग की है।

Next Post

अधिवक्ता से अभद्रता व धक्का-मुक्की करने वाले हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई की मांग, तहसील अधिवक्ता संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Wed Oct 7 , 2026
सौंसर, तहसील अधिवक्ता संघ सौंसर ने थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल द्वारा एक अधिवक्ता के साथ की गई कथित अभद्रता, धक्का-मुक्की और अपमानजनक व्यवहार के विरोध में पुलिस अधीक्षक के नाम सौसर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता संघ ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उसका […]

You May Like