
रीवा, गांधी मेमोरियल अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है. पिछले 8 दिन से मृतका के पिता आमरण अनशन में बैठे हुए है. बुधवार की दोपहर आप पार्टी के नेता धरना स्थल से उठ कर दर्जन भर समर्थकों के साथ जेल मार्ग में स्थित एक निजी सिटी हास्पिटल में जांच करने के नाम पर पहुंचे थे और अस्पताल के अंदर घुसने का प्रयास किया. जहा अस्पताल प्रबंधन ने विरोध किया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची से बहसबाजी हुई उसके बाद आप पार्टी के नेता सहित समर्थकों को हिरासत में लेकर बिछिया थाने पुलिस ले गई.
दरअसल सिरमौर चौराहा में धरना स्थल पर आप पार्टी के नेता प्रमोद शर्मा मौजूद थे. इसके बाद दर्जन भर समर्थकों के साथ संजय गांधी चिकित्सालय के अधीक्षक प्रियांक शर्मा के निजी नर्सिंग होम सिटी होस्पिटल पहुंचे. जहा प्रबंधन ने अंदर घुसने से मना किया. आप पार्टी के नेता अस्पताल की सुविधा जांचने अंदर घुस रहे थे. मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी सहित भारी पुलिस बल पहुंचा. साथ में एसडीएम अनुराग तिवारी भी पहुंचे और आप नेता से चर्चा की. इस दौरान एएसपी भावना मरावी ने बीच में समझाने का प्रयास किया तो आप नेता ने कहा कि बीच में आप न बोले. इसके बाद बहसबाजी हुई और पुलिस के धक्का-मुक्की शुरू हो गई. देखते ही देखते हंगामे के स्थित बन गई. जिसके बाद पुलिस ने आप नेता प्रमोद शर्मा और समर्थकों को हिरासत में लेकर बिछिया थाने ले गयी.
जांच करने का अधिकार नही है: एसडीएम
इस संबंध में एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी ने बताया कि निजी सिटी हास्पिटल में आप नेता प्रमोद शर्मा सहित समर्थक जांच के नाम पर पहुंचे थे. जहा प्रबंधन ने विरोध किया तो हंगामा शुरू हो गया. एसडीएम ने बताया कि किसी व्यक्ति को निजी नर्सिंग होम की जांच करने का अधिकार नही है. अगर कोई शिकायत है तो कलेक्टर एवं सीएमएचओ से करें, लेकिन किसी व्यक्ति को सीधे नर्सिंग होम में पहुंचकर जांच करने का कोई अधिकार नही बनता.
