हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिला ने लगाई फांसी, मौत से परिवार में कोहराम

छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत संकट मोचन पहाड़ी स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय सीमा सेन ने दोपहर करीब 4:30 बजे अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. रोशन द्विवेदी ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवाया है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला के बच्चे ट्यूशन पढ़ने के लिए बाहर गए हुए थे। बड़ी बेटी ने सबसे पहले अपनी मां को फांसी पर लटका देखा और तुरंत पिता संतोष सेन को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही वे अपनी दुकान से घर पहुंचे, पत्नी को नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पति संतोष सेन ने बताया कि उनकी शादी को लगभग 13 वर्ष हो चुके हैं और तीन बच्चे हैं। परिवार में किसी बड़े विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मंगलवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और फिर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Next Post

सड़क हादसे में एचएमएस यूनियन नेता रवि बिहारे का निधन

Tue Feb 17 , 2026
सारनी। शहर में शोक की लहर,सारनी क्षेत्र के प्रमुख श्रमिक नेता एवं एचएमएस यूनियन (जीएम ऑफिस पाथाखेड़ा शाखा) के अध्यक्ष रवि बिहारे का सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया। यह दर्दनाक दुर्घटना 16 फरवरी की रात लगभग 11 बजे नेशनल हाईवे पर राजीव तिगड्डा […]

You May Like