सड़क हादसे में एचएमएस यूनियन नेता रवि बिहारे का निधन

सारनी। शहर में शोक की लहर,सारनी क्षेत्र के प्रमुख श्रमिक नेता एवं एचएमएस यूनियन (जीएम ऑफिस पाथाखेड़ा शाखा) के अध्यक्ष रवि बिहारे का सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया। यह दर्दनाक दुर्घटना 16 फरवरी की रात लगभग 11 बजे नेशनल हाईवे पर राजीव तिगड्डा के समीप हुई, जिससे पूरे शहर में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रवि बिहारे अपने परिवार के सदस्यों को छोड़कर कार से अपने गृह निवास की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक और उनकी कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया तथा मामले को विवेचना में लिया है।

रवि बिहारे श्रमिक हितों के लिए संघर्षशील और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से मजदूर संगठनों, सहयोगियों और नगरवासियों में गहरा दुख व्याप्त है। श्रमिक संगठनों ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Next Post

समावेशी विकास के साथ तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला राज्य बना मप्र : सीएम डॉ यादव 

Tue Feb 17 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था समावेशी विकास के साथ अत्यंत गतिशील अर्थव्यवस्था बन गई है। वित्तीय अनुशासन, पारदर्शी प्रशासन और दूरदर्शी नीतियों के साथ मध्यप्रदेश की आर्थ‍िक स्थिति सुदृढ़ हुई है। मध्यप्रदेश विधान सभा में मंगलवार […]

You May Like