विद्युत उपकेंद्र में चोरी के इरादे से घुसी 3 महिलाएं

सतना। सतना-सितपुरा के 220 केवी उपकेंद्र के 33 केवी यार्ड में कंडक्टर और केबल चोरी करने घुसीं तीन महिलाओं को सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।शहर के महत्वपूर्ण 220 केवी उपकेंद्र सतना-सितपुरा में चोरी की कोशिश के मामले ने वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिये। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां तीन महिलाएं 33 केवी यार्ड में घुसकर कंडक्टर और केबल चोरी करने का प्रयास कर रही थीं।

लेकिन उनकी यह पूरी गतिविधि उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। समय रहते कर्मचारियों की सतर्कता से चोरी की कोशिश नाकाम हो गई और तीनों महिलाओं को पकड़ लिया गया। घटना सुबह करीब 6:30 से 6:40 बजे के बीच की बताई जा रही है। सीसीटीवी कैमरों में महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने के बाद सुरक्षा गार्ड और शिफ्ट ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने तत्काल मोर्चा संभाला। कर्मचारियों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से तीनों महिलाओं को पकड़ लिया गया। बाद में उन्हें नागौद थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

भारी पड़ सकती थी चूक

विद्युत उपकेंद्र के जिम्मेदारों ने बताया कि एक चूक से न केवल कई जगह की बिजली ठप्प हो सकती थी बल्कि इन महिलाओं की जान भी जा सकती थी । क्योंकि चोरी कर रही इन महिलाओं को अंदाजा भी न रहा होगा कि 33 केवी की लाइन को छूना भी नहीं पड़ता। महज 2 फिट की दूरी से भी करंट उन्हें खींच लेता और शरीर राख हो जाता।

Next Post

पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने महाराज बाड़ा क्षेत्र में भ्रमण किया

Thu Nov 5 , 2026
ग्वालियर: नवागत प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए महाराज बाड़ा क्षेत्र में विशेष भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता […]

You May Like