एचपीसीएल प्लांट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

प्रशासन अलर्ट मोड पर

ईमेल की सीसी इस्लामाबाद पुलिस को भी भेजी

नवभारत न्यूज़

 

इंदौर. मांगलिया स्थित हिन्दूस्तान पेट्रोलिम कॉर्पोरेशन लिमिटेड प्लांट के आफिस में बुधवार को एक संदिग्ध ईमेल मिलने से सनसनी फैल गई जिसमें प्लांट को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी .

 

 

 

ईमेल की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तुरंत बम डिस्पोजल दस्ते को सूचित किया. 6 घंटे तक चली सर्चिंग में पता चला कि उक्त ईमेल फर्जी था . मामले में अब पुलिस जांच कर रही है. इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इसी ईमेल की सीसी पाकिस्तान की इस्लामाबाद पुलिस को भी भेजी गई थी.

 

बम डिस्पोजल स्क्वॉड प्रभारी खालिद मकसूद ने बताया कि घटना दोपहर की है. मांगलिया स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड प्लांट को बुधवार एक संदिग्ध ईमेल मिलने से सनसनी फैल गई. एचपीसीएल के अधिकारियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी. यह ईमेल सिलमबरासन_ राजेन्द्र आउटलुक डाट काम से भेजा गया था. एचपीसीएल के आधिकारिक ईमेल एड्रेस कार्प एचक्यूओ एचपीसीएल के साथ ही इंदौर कलेक्टर को भी भेजा गया था . सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया और सुरक्षा के मद्देनजर प्लांट में बाहरी व्यक्तियों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई. वहीं पुलिस के जवानों को मैन गेट सहित प्लांट के विभिन्न स्थानों पर तुरंत तैनात किया गया. सुरक्षा एजेंसियां इस ईमेल की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हर संभावित खतरे की जांच में जुट गई हैं. प्लांट के हर हिस्से को बारीकी से खंगाला गया, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके. शाम तक सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और इसकी सत्यता की जांच करने में लगी हुई हैं. प्रशासन द्वारा प्लांट की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. शाम तक यह स्पष्ट हो गया कि यह ईमेल फर्जी था.

Next Post

वन्य जीव की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed Mar 12 , 2025
सारनी। थाना सारनी और चौकी पाथाखेड़ा की विशेष टीम ने 20 हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश गोपाल बंजारा पिता मांगीलाल बंजारा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। यह बदमाश पिछले कई वर्षों से मध्य प्रदेश पुलिस के साथ-साथ राजस्थान पुलिस को भी कई अपराधों में वांछित था। […]

You May Like