एफपीआई ने बाजार से निकाले 23,377 करोड़ रुपये

मुंबई, 21 दिसंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बीते सप्ताह भारतीय पूंजी बाजार से 23,377 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है।

सीडीएसएल के आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने 14,185 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है। इसके अलावा, डेट में भी वे शुद्ध रूप से बिकवाल रहे हैं। वहीं, म्यूचुअल फंड और हाइब्रिड इनस्ट्रूमेंट्स में उन्होंने लिवाली की।

डेट से उन्होंने कुल 9,682 करोड़ रुपये निकाले। वहीं म्यूचुअल फंड में उन्होंने 77 करोड़ रुपये और 420 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।

दो महीने के अंतराल के बाद एफपीआई दिसंबर में शुद्ध रूप से बिकवाल रहने की तरफ बढ़ रहे हैं। इसका मतलब है कि उन्होंने जितनी पूंजी लगाई है उससे ज्यादा निकाली है। इससे पहले नवंबर में उन्होंने 4,114 करोड़ रुपये और अक्टूबर में 35,246 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।

इस कैलेंडर वर्ष में एफपीआई ने कुल 68,628 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। इस दौरान इक्विटी से उन्होंने 1,51,677 करोड़ रुपये निकाले हैं। वहीं, डेट, म्यूचुअल फंड और हाइब्रिड इनस्ट्रूमेंट्स में उनका निवेश सकारात्मक रहा है।

 

Next Post

बाघ,तेंदूआ, भालू , भेडिय़ा की उपस्थिति के प्रमाण, अब शाकाहारी वन्यप्राणियों की होगी गणना

Sun Dec 21 , 2025
बुरहानपुर / नेपानगर: गुरूवार से जिले में बाघ गणना शुरू की गई है। पहले और दूसरे दिन कईं वन्यप्राणियों की उपस्थिति के प्रमाण मिले हैं। इसमें बाघ, तेंदुआ,भालू, भेडिय़ा सहित लेकर कईं वन्यप्राणी शामिल हैं। गौरतलब है कि करीब 4 साल बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और भारतीय वन्यजीव संस्थान […]

You May Like