दो डिब्बा पानी के लिए युवक की हत्या

सतना: दो डिब्बा पानी को लेकर हुए विवाद में डंडा मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। नागौद थाना क्षेत्र के भर्री गांव में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नई बस्ती की महिला ने पुलिस को बताया कि 29 मई की शाम भर्री में रामपाल कोल के बोर में उसके पति राजेन्द्र कोल पानी भरने गए थे। बोर में पानी कम आने पर बोर मालिक रामपाल ने सभी को दो- दो डिब्बा पानी भरने को कहा।

राजेन्द्र दो डिब्बा पानी भरकर ले गया और फिर से दो डिब्बे लेकर बोर पहुंचा। इसी बात पर विजय कोल ने राजेन्द्र को कहा कि तुम्ही तुम पानी भरते हो और किसी को पानी नहीं भरने देते।विजय ने गाली दी तो राजेन्द्र ने मना किया। इस दौरान विजय कोल ने बारी में लगा डंडा निकालकर राजेन्द्र के सिर में बाएं तरफ मार दिया। चोट लगते ही राजेन्द्र गिरा और बेहोश हो गया। इसके बाद कोई साधन नहीं मिलने पर परिजन उसे घर ले गए और अगले दिन 30 मई को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान इसी दिन शाम को राजेन्द्र की जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई।

Next Post

नाबालिग को अगवा करने वाला गिरफ्तार

Sun Jun 1 , 2025
आष्टा। नाबालिग बालिका को बहलाफुसला कर अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं नाबालिग बालिका बरामद कर परिजनों के सुर्पुद किया गया. जानकारी के अनुसार 4 मई को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर […]

You May Like