जबलपुर: नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी ने शनिवार को जिला चिकित्सालय स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में दो चरणों में समीक्षा बैठक लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति का आकलन किया। बैठक में एचपीवी टीकाकरण, नियमित टीकाकरण, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, हाई रिस्क गर्भवती प्रबंधन, सिकल सेल एनीमिया, टीबी उन्मूलन के तहत 100 दिवसीय निक्षय अभियान, एनसीडी, अनमोल 2.0, सार्थक ऐप, सीएम हेल्पलाइन, होप कार्यक्रम और आयुष्मान योजना पर विशेष चर्चा हुई। कम उपलब्धि वाले स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारियों और विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रगति सुधारने तथा सभी कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।
ये रहे उपस्थित
बैठक में डीएचओ डॉ. विनीता उप्पल, एनसीडी नोडल अधिकारी एवं प्रभारी डीपीएम डॉ. सरिका दुबे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद गुप्ता, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. अमजद खान, डॉ. संतोष साहू, डॉ. पारस ठाकुर, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील सहित राम परखे, श्रेया अवस्थी, शिखा गर्ग, संदीप नामदेव, रेखा साहू एवं सभी ब्लॉक के सीबीएमओ, बीपीएम, बीसीएम और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर व स्टाफ मौजूद रहे।
