नागपुर से दस्तावेज जब्त, रिमांड खत्म, शमीम गया जेल

जबलपुर। फर्जी पासपोर्ट कांड में फंसे शमीम की चार दिन की रिमांड खत्म होने पर सोमवार को अधारताल पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है। इसके अलावा नागपुर पासपोर्ट कार्यालय से बने पासपोर्ट से जुड़े अहम दस्तावेज भी पुलिस ने जब्त कर लिए है। टीम नागपुर से जबलपुर के लिए रवाना हो गई है और देर रात तक जबलपुर पहुंचेगी। जबकि दुबई से फरारी काटकर हैदराबाद में उतरे शमीम का काला चि_ा जुटाने एक टीम वहां जांच पड़ताल कर रही है। बीते तीन दिनों से टीम हैबराबाद में डेरा डाले हुए है।

गौरतलब है कि 25 अप्रैल 2024 को खजरी खिरिया बाईपास स्थित कबाडख़ाने में भीषण विस्फोट हुआ था। जिसमें कारखाना ध्वस्त हो गया था। हादसे में दो कर्मियों के चीथड़े उड़ गए थे। हाजी शमीम फरार हो गया था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि आपराधिक रिकॉर्ड के चलते 2019 में निरस्त पासपोर्ट क्रमांक एम 8193292 को का विवरण छुपाते हुयेे उसने अपने जन्मतिथि ,पत्नी का नाम और माता का नाम बदलकर 2022 में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय नागपुर से नया पासपोर्ट क्रमांक डब्ल्यू 2289081 बनावा लिया था। जिसके जरिए वे फरार होकर दुबई भाग गया था। आरोपी को कोर्ट से राहत मिलने के बाद मामले में अधारताल पुलिस ने शमीम कबाड़ी के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर गुरूवार को उसे गिरफ्तार किया था। चार दिन की रिमांड पर लिया था। नागपुर मेंं पुलिस टीम पासपोर्ट कार्यालय पहुंची थी जहां से अहम साक्ष्य जुटाए। प्रकरण से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए है। जबकि दूसरी टीम हैदराबाद में जांच पड़ताल कर रही है। नागपुर से पुलिस को पता चला कि रज्जाक नामक व्यक्ति ने शमीम के फर्जी दस्तावेज बनवाने में मद्द की थी। विस्तृत जांच चल रही है जिसमें बड़े खुलासे हो सकते है।

Next Post

टीआई पर मारपीट का आरोप लगाने वाला प्रधान आरक्षक सस्पेंड

Mon Oct 19 , 2026
जबलपुर। शहपुरा आइल डिपो के पास नो-एंट्री प्वाइंट पर बीती रात टीआई प्रवीण धुर्वे और ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक लखन निषाद के बीच नोकझोंक हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। जिसके बाद दोनों ही पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू […]

You May Like