सिंगरौली: जिला मुख्यालय बैढ़न के समीपी दुर्गा मंडप के पास गल्ला मंडी परिसर में स्थापित शौचालय की हालत बद् से बद्तर है। आलम यह है कि नगर निगम के सफाई कर्मियों का ध्यान इस पर नही जा रहा है। जिससे यहां आने-जाने वाले दुकानदार एवं आमजन बदबू से परेशान हैं।
व्यापारियों का आरोप है कि जानकारी होने के बावजूद नगर निगम का सफाई अमला दूर-दूर तक नजर नही आता है। जबकि यह सब काफी दिनों से है। यहां नियमित शौचालय की साफ-सफाई नही की जाती है और न ही कीटनाशक दवाइयां, ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव नही किया जाता। बदबू से दुकानदार परेशान हैं। व्यापारियों ने इस ओर निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है।
