गायक शंकर महादेवन पहुंचे महाकाल 

उज्जैन। सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन ने गुरुवार को सपत्नीक ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन लाभ लिए। महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरि महाराज ने भी महाकाल के दर्शन लाभ लिए। शंकर महादेवन एक प्रसिद्ध गायक है और देश-विदेश में अनेक प्रस्तुतियां के माध्यम से हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हैं। बाबा महाकाल के भी वह परम भक्त हैं। वे पूर्व में भी कई बार उज्जैन आकर भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद ले चुके हैं।

उनकी गजब की गायकी लोगों का दिल जीत लेती है। शंकर महादेवन परिवार के साथ यहां पहुंचे थे। उन्होंने भगवान महाकाल के गर्भगृह के बाहर से खड़े होकर दर्शन किए। महाकाल मंदिर समिति के अधिकारियों ने उनका स्वागत सम्मान किया। महामंडलेश्वर गिरि जी महाराज भी धार्मिक यात्रा पर जब भी उज्जैन आते हैं तो महाकाल के दरबार में पहुंचते हैं। मंदिर समिति ने संतश्री की भी अगवानी की तथा दर्शन, पूजन के पश्चात उनका अभिनंदन किया।

Next Post

रोको-टोको अभियान : शहर में अतिक्रमण पर नगर निगम अमले ने की कार्रवाई

Thu Nov 26 , 2026
छिंदवाड़ा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए आज नगर निगम अमले ने पहले ही दिन सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने विभिन्न प्रमुख मार्गों व चौराहों पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कठोर कदम उठाए। […]

You May Like