लाव-लश्कर के साथ हिस्ट्रीशीटर के रिश्तेदारों और करीबी के घरों की सर्चिंग

जबलपुर: हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक की गैंग पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। सिवनी-जबलपुर में गत दिवस हुई छापेमारी के दौरान पकड़े गए रज्जाक के पुत्र, भाई, भतीजे और करीबी को रिमांड में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपियों को रिमांड के दौरान उनके घरों तक लेकर पहुंची। इस दौरान नया मोहल्ला रिपटा छावनी में तब्दील रहा। थाना प्रभारियों के साथ छह थानों का भारी फोर्स तैनात रहा। चार घरों की तलाशी ली गई। टीमों ने चप्पा-चप्पा छाना। इस दौरान दो पिस्टल, तीन कारतूस, प्रकरण से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त करने के साथ साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों की रिमांड आज खत्म हो रही है, पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करने के साथ पुन: रिमांड की डिमांड कर सकती हैं।
किसके घर से क्या मिला
कंट्रोल रूम प्रभारी सतीश झारिया ने बताया कि छह थानों की पुलिस ने चार घरों की सर्चिंग की। सरफराज पिता अब्दुल रज्जाक 45 वर्ष निवासी रिपटा नया मोहल्ला के घर से दो पिस्टल, दो कारतूस, मोह. महमूद पिता अब्दुल वहीद 53 वर्ष निवासी रिपटा नया मोहल्ला (अब्दुल रज्जाक का भाई) के घर से प्रकरण से जुड़े दस्तावेज, अजहर पिता रियाज 26 वर्ष निवासी रिपटा नया मोहल्ला ओमती (अब्दुल रज्जाक का भतीजा) के घर से एक पिस्टल, एक कारतूस और मोह. सज्जाद पिता मोह. अब्बास 25 वर्ष रिपटा नया मोहल्ला ओमती के घर से प्रकरण से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए। जबकि आरोपियों की जब गिरफ्तारी हुई थी तब उनके कब्जे से 1 करोड से अधिक मूल्य की बीएमडब्ल्यू एवं मर्सडीज कार, पिस्टल एवं कारतूस जप्त की जा चुकी है।
दुबई-तुर्की से लेकर बेंगलुरू-हैदराबाद कनेक्शन पर भी जांच
रज्जाक के फरार पुत्र सरताज को लेकर भी आरोपियों ने राज उगले है। फरारी के दौरान दुबई मेंं सरफराज और सरताज की मुलाकात होने की बात भी सामने आई हैं, इसके अलावा सरताज के विदेशी ठिकानों को लेकर भी जानकारी जुटाई गई है। दुबई से लेकर तुर्की, बेंगलुरू और हैदराबाद तक कनेक्शन सामने आ रहे है जिसकी पुलिस तफ्तीश कर रही है।
मददगारों की बनाई सूची
सूत्रों की माने तो रज्जाक गैंग के मददगारों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई है। इसके साथ ही देश विदेश में पैसे, गाडिय़ां, ठिकाने, शरण देने या उनका सहयोग करने वालो की सूची बनाई जा रही है।
लटके मिले ताले, तोडक़र घुसी पुलिस
कार्रवाई के दौरान जिन घरों में ताले लगे थे वहां पुलिस ताले तोडक़र अंदर घुसी और घरों की तलाशी ली। ये कार्रवाई गोपनीय तरीके से हुई। सबूत जुटाने के साथ हथियारों की जब्ती हुई।

Next Post

सतना जिले में अब तक 407.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज

Sun Jul 13 , 2025
सतना:सतना जिले में इस वर्ष 1 जून से 12 जुलाई तक 407.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 546.5 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 334.5 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 456.7 मि.मी, बिरसिंहपुर में 247.3 […]

You May Like