डीटीआर मीटरों की चोरी: विद्युत कंपनी के सहायक अभियंता ने थाने में की शिकायत

सतना: शहर में लगातार कई स्थानों पर डी.टी.आर मीटर, मीटर, ट्रांसफार्मर आइल एवं खंभे आदि चोरी कर उन्हें बेचने के चलते आ रही समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग के अभियंता सक्रिय हो गए। जांच पड़ताल में एक संदिग्ध सामने आने पर उसकी शिकायत थाने में कर दी गई है। विद्युत वितरण कंपनी के सहायक अभियंता द्वारा कोतवाली में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत में रावेद्र कुमार कोल उर्फ केक पिता सुन्दरलाल कोल निवासी गहरा नाला सिंधी कैम्प सतना द्वारा डी.टी.आर. मीटरों की चोरी करने के प्रयास के कारण उसके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध करने की मांग की गई है। शिकायत में यह उल्लेख भी है कि मुख्त्यिारगंज विद्युत सेवा केन्द्र कार्यरत आपरेटर अनिल द्विवेदी जब अपनी ड्यूटी आने के लिये धीरेन्द्र गैस एजेंसी के पास पहुंचे तो वहां ट्रांसफार्मर के पास एक आदमी ट्रांसफार्मर का डी.टी.आर मीटर प्लास की मदद से निकाल रहा था, तो इनके द्वारा उनको रोका गया व एक आदमी को पकड़ लिया गया जिसका नाम रावेद्र कुमार कोल होना पाया गया।

उक्त व्यक्ति द्वारा यह भी बताया गया कि उसके द्वारा लगातार कई स्थानों पर डी.टी.आर मीटर, मीटर, ट्रांसफार्मर आइल एवं खम्भे आदि चोरी कर बेचने का कार्य किया जा रहा है। जिसके बाद अनिल द्विवेदी द्वारा अन्य स्टाफ को बुलाने के लिये फोन किया तो वह आरोपी व्यक्ति वहां से बाइक से भाग गया एवं 06 नग डी.टी.आर मीटर मौके पर छोड़ गया। जो विभिन्न ट्रांसफार्मरों से उन लोगो के द्वारा निकाले गये रहे होंगे। जिसे देखते हु संबंधित के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है।

Next Post

केंद्र सरकार ने PMGKAY के तहत फोर्टिफाइड चावल का वितरण रोका, लंबे समय तक भंडारण से न्यूट्रिशन खत्म होने का खुलासा, अब राशन दुकानों पर मिलेगा सामान्य चावल

Sat Feb 28 , 2026
नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत वितरित किए जाने वाले ‘फोर्टिफाइड’ चावल पर फिलहाल रोक लगा दी है। खाद्य मंत्रालय ने यह कदम आईआईटी खड़गपुर की उस रिपोर्ट के बाद उठाया है, जिसमें खुलासा हुआ कि नमी और तापमान […]

You May Like

मनोरंजन