पैट्रोल पम्पकर्मी से मारपीट और धमकी देने के तीन आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा, (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में अनमोल पेट्रोल पंप पर 20 जनवरी को एक कर्मचारी के साथ मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीडि़त कर्मचारी कैलाश चंद्र ने तीन नामजद आरोपियों किशन, रिद्धकरण और भूपेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि किशन और रिद्धकरण बाइक में 100 रुपये का पैट्रोल भरवाने आए थे। पैसे मांगने पर उन्होंने उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने भूपेंद्र सिंह को मौके पर बुला लिया। उसने भी 3,350 रुपये का पैट्रोल भरवाया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर कर्मचारी कैलाश चंद्र के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस ने आज जांच के बाद भूपेंद्र सिंह, किशन और रिद्धकरण को गिरफ्तार कर लिया।

Next Post

अजिस्ता स्पेस गुजरात में इलेक्ट्रो ऑप्टिकल पेलोड बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Sat Jan 24 , 2026
चेन्नई, (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र की कंपनी अजिस्ता स्पेस गुजरात के सानंद में अंतरिक्ष श्रेणी के इलेक्ट्रो ऑप्टिकल पेलोड निर्माण संयंत्र की स्थापना में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के अनुसार, इलेक्ट्रो ऑप्टिकल पेलोड निर्माण सुविधा को भारत की अंतरिक्ष और रक्षा आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए […]

You May Like