मऊगंज पेट्रोल कांड में लापरवाह मुंशी निलंबित, बीती रात का मामला

रीवा, मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात हुये पेट्रोल कांड के बाद एसपी ने बडा एक्शन लिया है. पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के हुये प्रयास मामले में पीडितों की रिपोर्ट दर्ज ना लिखने और थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी ना देने सहित अन्य लापरवाही पर थाने में पदस्थ मुंशी को निलंबित कर दिया गया है.

वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस की टीम मंगलवार की सुबह घटना स्थल पहुंची और मौके पर निरीक्षण कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है. दरअसल यह पूरी घटना 24 अगस्त सोमवार की रात जिले के लौर थाना क्षेत्र अलोहा गांव की है. बताया गया कि ईदमिलादुन्नबी के त्यौहार को लेकर गांव में मुस्लिम परिवार के लोग तैयारी कर रहे थे, तभी गांव के ही रामरहीस नामक युवक पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंचा और वहां मौजूद चार युवकों पर पेटोल डालकर आग लगा दिया. अचानक हुई इस घटना में अजहरुददीन उर्फ राजू आग में बुरी तरह से झुुलस गया जबकि उसके साथ मौजूद मोहम्मद सददाम, अनवर अली और अतीक अहमद भी झुलस गए. घटना के बाद मौके पर मची अफरा तफरी के बीच ग्रामीण सहित परिजन पहले लौर थाना पहुंचे. आरोप है कि थाने में डयूटी पर मौजूद मुंशी सुरेन्द्र सिंह नें पीडितों की शिकायत दर्ज नहीं की और उन्हें पहले उपचार कराने की सलाह देकर थाने से चलता कर दिया. मामले को गंभीरता से लेते हुये मउगंज एसपी सुरेन्द्र कुमार जैन नें प्रधान आरक्षक की लापरवाही पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची और मौके का बारीकी से निरीक्षण कर घटना से जुडे साक्ष्य भी जुटाए है. हालाकि घटना के पीछे की असल वजह क्या थी यह साफ नहीं हो सका है. पुलिस नें फिलहाल मामले को जांच में लेकर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है. इधर आग में झुलसे अजहरुददीन उर्फ राजू की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका उपचार संजय गांधी अस्पताल रीवा की बर्न यूनिट में कराया जा रहा है.

Next Post

मुस्लिम समाज द्वारा मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी, मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों में विद्युत साज-सज्जा कर बनाए गए स्वागत द्वार, हुसैनी चौक से निकाला जाएगा जुलूस

Tue Aug 25 , 2026
झाबुआ। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी इस्लाम धर्म के सबसे खास पर्वों में माना जाता है। यह पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्म का दिन है। यह पर्व इस्लामी चंद्र कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल में मनाया जाता है। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर स्थानीय हुसैनी चौक से मुस्लिम […]

You May Like