भोपाल। वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर एक बार फिर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे मेरिट के आधार पर चयनित हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई है। इससे पहले भी चयनित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं, जिसके बाद शिक्षा मंत्री की ओर से आश्वासन दिया गया था। अभ्यर्थियों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए उन्हें दोबारा प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने और उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लेने की मांग की है।
Next Post
दुर्गा उत्सव समितियों एवं हिंदू रक्षा मंच के संयुक्त तत्वाधान में दिया गया ज्ञापन
Wed Oct 7 , 2026
सीधी ।नगर की समस्त दुर्गा उत्सव समितियों एवं हिंदू रक्षा मंच की युवा शक्ति एवं नारी शक्ति के तत्वाधान में आज कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर संयुक्त कलेक्टर महोदय को सीधी जिले विभिन्न सामाजिक सरोकार एवं नवरात्रि महापर्व में समस्त दुर्गा उत्सव समितियों एवं समस्त सनातनी माताओं/बहनों को आने वाली समस्याओं […]

You May Like
-
1 year ago
3720 बल्क लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया
-
5 months ago
जेल में कैदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण