जिला चिकित्सालय परिसर से नाली की जाली चोरी

सिंगरौली: जिला मुख्यालय बैढ़न में कबाड़ चोर गिरोह सक्रिय हैं। ताजा मामला जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न का है। जहां परिसर में लोहे की सरिया से जाली बनाकर नालियों को ढकी गई थी। दर्जन भर जाली को चोरों ने पार कर दिया था। पुलिस रिपोर्ट भी नही दर्ज की ।दरअसल जिला चिकित्सालय परिसर के नालियों में लगी लोहे की जालियों को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था।

बताया जा रहा है कि सिविल सर्जन के द्वारा 1 अप्रैल को कोतवाली थाना प्रभारी के नाम पत्र देकर घटनाक्रम से अवगत कराया गया, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि कोतवाली पुलिस सिविल सर्जन के उक्त पत्र को वैरंग लौटा दी, बल्कि आधा अधूरा जाली चोरों के यहां से उठा ले आई। अब सवाल उठ रहा है कि आखिरकार पुलिस को कैसे पता चला कि बेलौहां टोला के ही कबाड़ियों ने लोहे की जाली को चोरी किया है। कौन सा कबाड़ी कितना भारी है, सब कोतवाली पुलिस की जानकारी में है।

Next Post

रुपये में जारी गिरावट से लुढ़के शेयर बाजार

Tue May 5 , 2026
मुंबई, 05 मई (वार्ता) रुपये में लगातार जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती कारोबार में लाल निशान में रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 165.68 अंक टूटकर 77,103.72 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 297.66 अंक (0.39 प्रतिशत) नीचे 76971.74 अंक पर […]

You May Like