पोलैंड : विद्यालय में चाकूबाजी की घटना में आठ लोग घायल, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

वारसॉ, 07 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर-पूर्वी पोलैंड के एक विद्यालय में बुधवार को हुए चाकूबाजी के हमले में कम से कम आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में अधिकतर छात्र शामिल हैं। हमले के बाद मौके से फरार हुए 19 वर्षीय छात्र को पुलिस ने दोपहर के आसपास ओस्ट्रोलेका शहर के समुद्र तट के पास से हिरासत में ले लिया।

ओस्ट्रोलेका अग्निशमन दल के एड्रियन स्टुपस्की ने बताया, “इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच बच्चे और तीन वयस्क शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और वे होश में हैं।” ओस्ट्रोलेका के मेयर पावेल निवेयाडोम्स्की ने कहा कि स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है। उन्होंने कहा, “मैं छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय कर्मचारियों से शांति बनाए रखने और विद्यालय प्रशासन व आपातकालीन सेवाओं के निर्देशों का पालन करने की अपील करता हूं।” घटना के बाद विद्यालय को बंद कर दिया गया है, जबकि अधिकारी शहर के अन्य विद्यालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगे हैं।

.....

Next Post

खरगे के लंच के बाद फिर सड़क पर विपक्ष, FIR पर राहुल बोले- ‘100 केस का लक्ष्य, हर FIR मेडल

Wed Oct 7 , 2026
नई दिल्ली: मंगलवार के विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को कांग्रेस और INDIA गठबंधन के सांसद एक बार फिर सड़क पर उतरे हैं। खरगे के साथ लंच बैठक के बाद सांसद बस से जंतर-मंतर की ओर आगे बढ़ रहे हैं, जहां विपक्ष का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। विपक्षी […]

You May Like