ईरान के हमले से संरा महासचिव चिंतित, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव पर जताई गंभीर चिंता

संयुक्त राष्ट्र, 24 जून (वार्ता) ईरान की ओर से कतर के अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर दागे गये मिसाइल हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र (संरा) महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने गहरी चिंता जतायी है।

महासचिव के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजारिक ने बयान में कहा कि श्री गुटेरेस मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और इस हमले से काफी चिंतित हैं।

उन्होंने कहा कि संकट की शुरुआत से ही महासचिव सैन्य तनाव को खतरनाक बताते आये हैं और सोमवार को ईरान द्वारा कतर की जमीन पर किया गया हमला निंदा योग्य है।

श्री गुटेरेस ने सभी पक्षों से लड़ाई तुरंत रोकने की अपील की है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों से संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने का आग्रह भी किया है।

Next Post

इजरायल ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के सभी लक्ष्य किये पूरे

Tue Jun 24 , 2025
तेल अवीव, 24 जून (वार्ता) इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में निर्धारित सभी लक्ष्य पूरे कर लिये गये हैं और परमाणु तथा मिसाइल खतरों को समाप्त कर दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि सोमवार रात प्रधानमंत्री बेंजामिन […]

You May Like

Play sound