भाई-बहन लापता, शुजालपुर पुलिस तलाश में जुटी

शुजालपुर, शहर की कृष्णा नगर कॉलोनी से 8 वर्षीय बालिका और 4 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है. दोनों के पिता लालसिंह राजपूत की शिकायत पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार 8 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे लालसिंह भिक्षा मांगने ग्राम राघोखेड़ी गया था. दोपहर करीब 4 बजे वापस लौटने पर बेटी सोनम 8 वर्ष और बेटा कृष्णपाल 4 वर्ष घर पर नहीं मिले. बड़े बेटे ईश्वर से पूछने पर पता चला कि दोनों भिक्षा मांगने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर गए थे. देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शुजालपुर मंडी, शुजालपुर सिटी सहित रिश्तेदारी और अन्य स्थानों पर तलाश की, लेकिन दोनों का पता नहीं चला. पिता ने आशंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति दोनों नाबालिगों को बहला-फु सलाकर अपने साथ ले गया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ दोनों की तलाश में जुटी है. इनकी तलाश में पुलिस ने एक दल भी विभिन्न स्थान के लिए रवाना किया है. पुलिस ने आमजन से दोनों बच्चों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी शुजालपुर मंडी 9826084102, बीट प्रभारी 9575555522 अथवा थाना शुजालपुर मंडी 7587636208 पर सूचना देने की अपील की गई है.

Next Post

आज से कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

Thu Aug 20 , 2026
इंदौर। शहर एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू होगा। एक दिन में दो सत्र होंगे, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी ।  शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे एवं जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश […]

You May Like