जबलपुर : अधारताल पुलिस ने शमीम कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। सीएसपी राजेश्वरी कौरव के मुताबिक आरोपी ने फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई में फरारी काटी थी। इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ चल रही है।विदित हो कि 25 अप्रैल 2024 को खजरी स्थित स्क्रैप गोदाम में धमाका होने से कारखाना ध्वस्त हो गया था। हादसे में दो कर्मियों के चीथड़े उड़ गए थे और उनकी मौत हो गई थी। कर्मियों के शवों के अवशेष मिले थे। मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद फर्जी पासपोर्ट के जरिए आरोपी फरारी काटने दुबई चला गया था। कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Next Post
अमेरिका : शिकागो के पास बड़े हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश नाकाम, श्वेत नस्लवादी युवक गिरफ्तार
Thu Oct 15 , 2026
शिकागो, 15 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका में इलिनोइस राज्य के शिकागो उपनगरीय क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर गोलीबारी करने की भीषण साजिश को विफल कर दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में स्वयं को ‘श्वेत नस्लवादी’ बताने वाले 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, […]

You May Like
-
10 months ago
पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास
-
3 months ago
नौसा-बेल्दह के बीच टूटी नहर, दर्जनों किसान प्रभावित