अमेरिका : शिकागो के पास बड़े हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश नाकाम, श्वेत नस्लवादी युवक गिरफ्तार

शिकागो, 15 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका में इलिनोइस राज्य के शिकागो उपनगरीय क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर गोलीबारी करने की भीषण साजिश को विफल कर दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में स्वयं को ‘श्वेत नस्लवादी’ बताने वाले 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी राइफल अंतिम समय में जाम हो जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना रविवार की है, जिसका खुलासा अमेरिकी अधिकारियों ने स्थानीय समयानुसार बुधवार दोपहर लगभग 1:54 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 12:24 बजे) किया।
पैलाटाइन और माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस विभाग ने आरोपी अलेक्सांद्रोस पापोराकिस को रविवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी इलिनोइस के पैलाटाइन स्थित एक मशहूर फास्ट फूड चेन (टैको बेल आउटलेट) में काम करता है।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी के सहकर्मियों ने पुलिस को उसके भेजे गए संदिग्ध संदेशों और तस्वीरों की जानकारी दी। आरोपी ने अपने सहकर्मियों को आठ पन्नों का एक दस्तावेज भेजा था, जिसमें इस घोषणापत्र में उसने भारतीयों, यहूदियों और अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के लोगों के खिलाफ नफरत फैलाते हुए अधिक से अधिक लोगों को मारने की साजिश का उल्लेख किया था। कुक काउंटी स्टेट अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, आरोपी अपने कार्यस्थल पर खुद को श्वेत नस्लवादी बताता था और भारतीयों की हत्या करने की बात कहता था। रविवार को उसने अपने एक सहकर्मी को फोन कर बताया कि मौके पर उसकी राइफल जाम हो गई थी, जिस कारण उसे वहां से तुरंत भागना पड़ा। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान बिना सीरियल नंबर वाली एआर-स्टाइल राइफल, गोलियों से भरी मैगजीन, गैस के केन और नाजी प्रतीक चिह्नों से जुड़ी वस्तुएं बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ आतंकवादी धमकी देने और अवैध हथियार रखने के गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं तथा मामले की जांच जारी है।

.....

Next Post

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से विष्णुदत्त शर्मा ने की सौजन्य भेंट

Thu Oct 15 , 2026
भोपाल: खजुराहो से भाजपा सांसद एवं पार्टी के संकुल प्रकोष्ठ के संयोजक विष्णुदत्त शर्मा ने दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। हालांकि, इस भेंट के दौरान किन विषयों पर चर्चा हुई, […]

You May Like

Play sound