प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी मंडल में जलाए गए ‘आशीर्वाद के दीये’

मक्सी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मक्सी मंडल के विभिन्न स्थानों पर भव्य रूप से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य आयोजन स्थानीय झंडा चौक और ग्राम सिरोलिया स्थित श्रीराम मंदिर पर हुए, जहाँ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

स्थानीय झंडा चौक पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मक्सी मंडल अध्यक्ष गोविन्द गोलू पटेल,मंडल महामंत्री सुनील नानू पंडया,भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष हंसराज जैन, मक्सी मंडल महामंत्री मोडसिंह लोधी,मंडल मंत्री दयाराम मंडलोई, मक्सी मंडल मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता, पार्षद मोहसिन खान एल्डरमैन कृष्णा भावसार,मनोज लश्कन, सपन गुप्ता ,श्रीमती सुरेखा जोशी श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती पूजा मोढ सिंह लोधी,श्रीमती राधा भावसार ,हरीश भावसार, हर्षित भट्ट, पवन परिहार आदि पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

तेज धूप में घर-घर पहुंची आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वार्ड में किया वितरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने तेज धूप और गर्मी के बीच वार्ड में घर-घर पहुंचकर सामग्री का वितरण किया। कार्यकर्ता ने वार्ड के विभिन्न घरों में जाकर हितग्राहियों को सामग्री वितरित की। तेज गर्मी के बावजूद कार्यकर्ता द्वारा घर-घर पहुंचकर किए गए वितरण कार्य की लोगों ने सराहना की।

Next Post

छात्रों की गूंज नहीं, बल्कि बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन : चौधरी

Fri Sep 18 , 2026
इंदौर। इंदौर में छात्रों की गूंज नहीं, बल्कि देश में बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन होगा। यह गैर राजनीतिक कार्यक्रम है और छात्रों की समस्या एवं समाधान को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्र हित में आंदोलन किया जा रहा , जो सतत चलता रहेगा। उक्त बात कांग्रेस […]

You May Like