दो बदमाशों से धारदार चाकू बरामद


इंदौर:पंढरीनाथ थाना पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों से धारदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी अजय राजौरिया ने बताया कि पहली कार्रवाई रविवार शाम करीब 7:15 बजे सीपी शेखर नगर गार्डन पानी की टंकी के पास की गई, जहां सादब मेवाती उम्र 28 साल निवासी कबूतरखाना क्षेत्र की तलाशी लेने पर उसके लोअर की जेब से एक लोहे का धारदार चाकू मिला.

इसी तरह दूसरी कार्रवाई रात करीब 8:45 बजे मच्छी बाजार चौराहा, नाले के पास की गई. यहां सचिन उर्फ पवन उर्फ काली यादव उम्र 23 साल निवासी महूनाका, छत्रीपुरा की तलाशी लेने पर उसके पेंट की कमर के पीछे छिपाकर रखा धारदार चाकू बरामद हुआ. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग अलग प्रकरण दर्ज कर पुछताछ शुरू कर दी है

Next Post

ऑटो चालक ने की खुदकुशी

Mon Mar 30 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत भट्टा मोहल्ला कंचनपुर में ऑटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है ।पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह रूप सिंह विश्वकर्मा 40 […]

You May Like