पेट्रोल से भरे टैंकर का टायर पंचर, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

इंदौर:इंदौर से देवास की ओर जा रहा पेट्रोल से भरा एक टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा उस वक्त हुआ जब चलती टैंकर का अगला टायर अचानक पंचर हो गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. टैंकर चालक ने स्थिति को भांपते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली. टैंकर के पलटने से कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल लीक रोकने के प्रयास भी किए गए. मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है और परिवहन कंपनी को भी सूचित कर दिया गया है. गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई.

Next Post

सीएम ने किया माँ अहिल्या बावड़ी का लोकार्पण

Mon May 12 , 2025
इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कनाडिया में स्थित माँ अहिल्या बावड़ी का लोकार्पण किया. जल गंगा संवर्द्धन अभियान के अंतर्गत इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से इसका जीर्णोद्धार कराया गया है.जल संसाधन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक तुलसीराम सिलावट ने बताया कि होलकर कालीन इस […]

You May Like

मनोरंजन