इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कनाडिया में स्थित माँ अहिल्या बावड़ी का लोकार्पण किया. जल गंगा संवर्द्धन अभियान के अंतर्गत इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से इसका जीर्णोद्धार कराया गया है.जल संसाधन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक तुलसीराम सिलावट ने बताया कि होलकर कालीन इस बावड़ी का निर्माण लगभग 200 साल पहले देवी अहिल्याबाई द्वारा कराया गया था.
यह बावड़ी वर्तमान में अत्यंत जीर्णशीर्ण दशा में थी, जिसे जीर्णोद्धार उपरांत नया स्वरूप प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्य पर प्रसन्नता जतायी और कहा कि देवी अहिल्या के परोपकारी कार्य हमें आज भी प्रेरणा देते हैं. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने यहाँ पर शिव मंदिर में पूजन भी किया और मां अहिल्या की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए लोकार्पण भी किया.
