11 को अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव का आयोजन

इंदौर: प्रदेश में विभिन्न व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए 11 जुलाई को इंदौर में अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव का आयोजन होगा. कॉन्क्लेव में होटल इंडस्ट्री, पर्यटन, उद्योग, निवेश, रियल स्टेट, इन्फ्रास्ट्रख्र डेवलपमेंट से जुड़े उद्योगपति और व्यवसायी भाग लेंगे. उक्त कॉन्क्लेव का ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री शुभारंभ करेंगे.अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजन की जानकारी नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा दी.

भोंडवे ने अधिकारियों को बताया कि अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे. कॉन्क्लेव में होटल इंडस्ट्री, पर्यटन, उद्योग, रियल स्टेट, इन्फ्रास्ट्रख्र डेवलपमेंट से जुड़े देश भर के 1500 से अधिक उद्योगपति, कॉर्पोरेट एवं उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे. आयोजन में एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें क्रेडाई, होटल इंडस्ट्री, टूरिज्म, इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, स्मार्ट सिटी, मैट्रो, हुडको, एलआईसी, हाउसिंग बोर्ड आदि संस्थाओं के कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा. आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों से चर्चा भी करेंगे.

Next Post

ग्रामीण सोसइटियों पर नहीं मिल रहा खाद, मालवा निमाड़ अंचल में DAP की कालाबाजारी

Thu Jul 3 , 2025
इंदौर: किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है. दूसरी ओर डीलर ,कंपनी के अधिकारियों से मिली भगत कर कालाबाजारी कर रहे हैं. नियमानुसार कंपनी से डीएपी आने पर उसे कृषि विभाग की सूचना के बगैर कहीं नहीं भेजा जा सकता है. गत दिनों हरदा जिले में […]

You May Like