काव्य पटल लोकार्पित

जबलपुर। वर्तिका की मासिक काव्य गोष्ठी हरिशंकर परसाई भवन में पवन पांडे के मुख्य आतिथ्य एवं सुशील श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने कहा कि साहित्य समाज को जागरूक करने के साथ उसे सही दिशा देने का काम करता है। इस अवसर पर राजेश पाठक प्रवीण एवं आलोक पाठक के काव्य पटल का लोकार्पण किया गया। संचालन संतोष नेमा संतोष ने किया।

द्वितीय चरण में आचार्य हरिशंकर दुबे, प्रभा खरे, सुभाष सलभ, डॉ. सलमा जमाल, सोहन सलिल, कुंजीलाल चक्रवर्ती, लखन रजक, विवेक गुप्ता, प्रेम कुमार पालीवाल, यशोवर्धन पाठक, विजय सिन्हा, यूनुस अदीब, प्रतीक्षा सेठी, प्रभा विश्वकर्मा, रजनी कटारे, नीता सिंह, ज्योत्सना शर्मा, अर्चना द्विवेदी सहित कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के अंत में स्व. डॉ. सलपनाथ यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Next Post

दाहोद-इंदौर रेल लाइन कब तक पूरी होगी, असमंजस बरकरार, झाबुआ से धार के बीच प्रगति शून्य

Mon Sep 28 , 2026
झाबुआ. दाहोद-इंदौर रेल लाइन परियोजना को लेकर 18 साल बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। झाबुआ से धार के बीच रेल लाइन का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले के लोग वर्षों से रेल सुविधा का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी […]

You May Like