घर की दूसरी मंजिल से गिरी महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

भोपाल। अयोध्या नगर में स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल से नीचे गिरने पर एक महिला की जान चली गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका अर्चना कुलश्रेष्ठ (34) अपने परिवार के साथ डीके होम्स में रहती थी. मृतका के पति अमित कुलश्रेष्ठ निजी कंपनी में नौकरी करते है. मंगलवार को देर रात अर्चना दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई. परिजनों ने तुरंत ही उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. अर्चना की मौत को लेकर पुलिस हादसा और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं से देख रही है. मृतका के परिजनों ने पुलिस को अर्चना की बीमारी और इलाज की भी जानकारी दी है. शव को पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के बाद परिजनों को सौंप दिया है. घटना की जांच भी की जा रही है.

Next Post

दीपावली पर पुलिसकर्मी ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, दिन भर कमरे में रखा बंद

Wed Oct 22 , 2025
रीवा। दीपावली के पर्व पर पुलिसकर्मी द्वारा अपनी ही पत्नी के साथ बेरहमी मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने दीपावली पर पति के साथ घर जाने की जिद की थी और पूजा का सामान मंगाया था. इस बात से […]

You May Like