जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत होटल विराज के पीछे जुआ खेल रहे पांच युवकों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने नगद राशि और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि एम.एच. रेसीडेंस के बाजू में हार-जीत का दांव लगा रहे जुआरी रोहित पटेल निवासी उजारपुरवा, अमन केशरवानी निवासी गढ़ा फाटक, बसंत सेन निवासी लार्डगंज, उज्जवल लोधी निवासी छोटी ओमती और आशीष सोनकर निवासी हनुमानताल को पकड़ा। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे और फड़ से कुल 7100 रुपये नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
Next Post
सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगाई सुरक्षा की गुहार
Fri Feb 27 , 2026
ग्वालियर: एक दिलचस्प मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देखने को मिला। गुजरात में रहने वाली एक युवती को ग्वालियर में रहने वाले एक लड़के से सोशल मीडिया के माध्यम से पहले वार्तालाप उसके बाद दोनों में प्यार हो गया। सूरत में रहने वाली अंजलि राजपूत ने ग्वालियर के शिंदे की […]

You May Like
-
11 months ago
गडकरी ने सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया