भोपाल: कोलार जलप्रदाय परियोजना की ग्रेविटी मेन पाईप लाइन में सुधार कार्य किया जा रहा है जिसके चलते शहर में आज मंगलवार और बुधवार को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं होगी, उनमें नारियलखेड़ा, रेजीमेंट रोड, शाहजहांनाबाद, मुर्गी बाजार, रामनगर, रेशम केन्द्र, पूर्वी तथा पश्चिमी निशातपुरा, चौकसे नगर, ग्रीन पार्क, इंदिरा सहायता नगर, डीआईजी बंगला, शांति नगर, सिंधी कालोनी, भोपाल टॉकीज, हमीदिया रोड, संगम टॉकीज, मोती मस्जिद, गिन्नौरी, इब्राहिमपुरा, बुधवारा, इतवारा, मंगलवारा, काली मंदिर, इस्लामपुरा, सेंट्रल लायब्रेरी, छावनी, 1100 क्वाटर्स, शाहपुरा, त्रिलंगा, ई-7 अरेरा कॉलोनी शामिल हैं.
इसके अलावा पंचशील नगर, श्याम नगर, 12 नंबर मल्टी, तुलसी नगर, माता मंदिर, चक्की चौराहा, शिवाजी नगर, चार इमली, शिवाजी नगर, चूना भट्टी, कोलार बस्ती, दुर्गा नगर, पंपापुर, राहुल नगर बस्ती, राहुल नगर मल्टी, वैशाली नगर, सुरूचि नगर, निवेश नगर, नेहरू नगर, कोटरा सुल्तानाबाद, नया बसेरा, अंबेडकर नगर, गवर्मेंट क्वाटर्स कोटरा सुल्तानाबाद, एम.पी.नगर जोन 02, शिवाजी नगर, अरेरा कालोनी, ई-1 से ई-7 तक, ईश्वर नगर, गुलमोहर जी-3, गुलमोहर कालोनी, लक्ष्मण नगर, भरत नगर, सांईबाबा बोर्ड, जनता क्वाटर्स में भी जल सप्लाई नहीं होगी.
