गद्दाफी स्टेडियम पर ‘जन गण मन’ की धुन

लाहौर 22 फरवरी (वार्ता) आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में शनिवार को आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच से पहले तकनीकी खामी से गद्दाफी स्टेडियम पर भारतीय राष्ट्र गान जन गण मन शुरु हाे गया हालांकि चंद सेकेंड में इस गलती को सुधार लिया गया।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ‘बी’ में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया अपने पहले मुकाबले में एक दूसरे के सामने है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर परंपरा के अनुसार मैच से पहले दोनों देशों के राष्ट्रीय गान बजाए जाते हैं। इस दौरान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान बजने थे, लेकिन तकनीकी गलती के कारण मैदान पर अचानक भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ बजने लगा। आयोजकों ने चंद सेंकेंड में इस गलती को सुधार लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि ग्रुप ए में रविवार को दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच एक दूसरे के सामने होंगे।

 

Next Post

दिल्ली ने टॉस जीता, यूपी को पहले बल्लेबाजी

Sat Feb 22 , 2025
बेंगलुरु 22 फरवरी (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स ने वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आठवें मुकाबले में शनिवार को टॉस जीत कर यूपी वारियर्स को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया। दिल्ली में अब अपने तीन मैचों में दो में जीत हासिल कर चुकी है जबकि यूपी को अभी जीत का खाता […]

You May Like